देवघर, मार्च 25 -- प्रखंड के बलथरा गांव में हो रहे शिवशक्ति महायज्ञ का समापन बुधवार को पूर्णाहुति के साथ हुआ। पूर्णाहुति के पूर्व संध्या पर श्रीमद्भागवत कथावाचक शिवनारायण झा ने तुलसी की महिमा के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि घर में तुलसी का पौधा लगाने से नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है एवं घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वहीं रविवार व ग्रहणकाल छोड़कर प्रतिदिन तुलसी में जल देने से घर परिवार में सुख समृद्धि व खुशहाली आती है। कहा कि तुलसी को माता लक्ष्मी का अवतार माना जाता है। इसलिए तुलसी भगवान विष्णु को अतिप्रिय है। तुलसी पूजन करने से हमें श्रीमन नारायण की कृपा व आशीर्वाद प्राप्त होती है। तुलसी के पौधे में अनेक औषधीय गुण पाए जाते हैं। सर्दी, जुकाम, खांसी समेत अनेकों गम्भीर बीमारियों से बचने के लिए हमें तुलसी के पत्ते का सेवन करन...