हरदोई, मार्च 19 -- बेनीगंज। महरौरा गांव में चोरों ने एक नवविवाहिता के घर से लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पार कर दी। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और पुलिस की सतर्कता पर भी सवाल उठने लगे हैं। ग्राम महरौरा निवासी संजय ने बताया कि बुधवार रात करीब 12 बजे के बाद चोर घर में घुस आए। कमरे में रखे तीन बक्से उठाकर करीब 150 मीटर दूर खेत पर ले गए। वहां बक्सों को तोड़कर उनमें रखे जेवरात और नकदी पार कर दी। पीड़ित के अनुसार चोरी गए सामान में लगभग चार से पांच लाख के जेवरात और 18 से 20 हजार नकद शामिल हैं। चोरी गए जेवरों में झुमकी, कुंडल, हार, मंगलसूत्र, बिछुआ आदि शामिल थे।बताया गया कि संजय की शादी 10 मार्च 2026 को हुई थी। एक बक्से में उसकी मां कलावती के जेवरात और कपड़े रखे थे। जबकि अन्य दो बक्सों में संजय और उसकी पत्नी के जेवरात व नकदी रखी थी। उस...