बरेली, दिसम्बर 31 -- नवाबगंज। रंजिश के चलते दबंग रात में एक ग्रामीण के घर में तमंचा लेकर घुस आए। आहट होने पर जागे ग्रामीण और उसके परिजन ने उसे दबोच लिया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई की, इसके बाद यूपी 112 पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की तहरीर पीड़ित ने थाना नवाबगंज में दी है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव चमन नगरिया में रहने वाले फैहमुद्दीन ने बताया कि उनकी गांव के कुछ लोगों से रंजिश चल रही है। सोमवार रात आरोपी सीबीगंज थाना क्षेत्र के परसाखेड़ा निवासी शाहरुख के साथ छत के रास्ते तमंचा लेकर घर में घुस आए। आहट होने पर वह और उनके परिजन जाग गए। उन्होंने शाहरुख को तमंचे के साथ पकड़ लिया, जबकि अन्य लोग फरार हो गए। कोतवाल अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी चोरी के इरादे से घर में घुसा था। उसे तमंचे के साथ पकड़ा गया है। उसके खिला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.