गोंडा, मार्च 28 -- परसपुर (गोंडा), संवाददाता। जिले के ग्राम कुड़ियाव में शनिवार की सुबह संदिग्ध हालात में (18) वर्षीय रोशनी सिंह का शव घर में दुपट्टे के सहारे टाड़ के हुक से लटकता मिला। घर में टाड़ के जिस चुल्ले से फांसी लगाने की बात सामने आ रही है, वहां खड़ा होने सिर से महज चार से छह इंच का फासला है। घटना की सूचना के बाद व्यस्तता के चलते थानाध्यक्ष ने घटना स्थल पहुंचना मुनासिब नहीं समझा। थाने की पुलिस के साथ जिले की फोरेंसिक टीम घटना स्थल पहुंच लोगों से पूछताछ कर जरूरी साक्ष्य जुटाए‌। पुलिस ने परिजनों के मौजूदगी में पंचायत नामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती ने यह कदम क्यों उठाया, यह अभी पहेली बनी हुआ है।घर में आधी रात के बाद भोर में बेटी के उठने पर मां ने उसे टोका फिर वह सो गई। सुबह बगल के कमरे में उसका शव लटकता मिला। मां क...