शाहजहांपुर, मार्च 22 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। सदर बाजार थाना क्षेत्र के मोहल्ला तारीन जलालनगर में शनिवार सुबह एक युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।तारीन जलालनगर निवासी आमिर (32) ने शनिवार सुबह करीब 10 बजे घर पर ही जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। करीब 11:23 बजे पुलिस को घटना की सूचना मिली। अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई की। उपनिरीक्षक कुलदीप कुमार पुलिस टीम के साथ मोर्चरी पहुंचे और आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी की। कोतवाल बृजेश सिंह ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.