मुरादाबाद, फरवरी 25 -- कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मद सादिकपुर निवासी जासमीन ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 24 फरवरी की सुबह 9:00 बजे वह अपने घर में काम कर रही थी । आरोप लगाया कि तभी गांव की ही नौसें , जरीना, फिजा उसके घर में जबरन घुस आए और गाली गलौज के साथ लाठी डंडों और लोहे की रोड से उसे पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया ,बीच बचाव करने आई उसकी सास को भी मारपीट कर घायल कर दिया । महिला ने आरोप लगाया कि सभी ने उसे जमीन पर गिराकर जान से मारने की नीयत से गला दबाने का प्रयास किया और शोर शराबा होने पर आसपास के लोगों ने उसे बचाया। महिला ने आरोप लगाया कि तब इसी दौरान नौसे उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.