नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- त्योहार आते ही बच्चे या तो बीमार हो जाते हैं या फिर अपनी शैतानियों के चक्कर में चोटिल हो जाते हैं। दिवाली फेस्टिवल आने में अब कुछ ही दिन रह गए हैं और लोग शॉपिंग करने में लगे हुए हैं। ऐसे में बच्चों को इन दिनों होने वाले इंफेक्शन से बचाने और दिवाली तक सही देखरेख करने के लिए बच्चों की डॉक्टर माधवी भारद्वाज ने 7 टिप्स शेयर की हैं, जो सभी पेरेंट्स को जाननी चाहिए।फेस्टिव सीजन में फॉलो करने के लिए 7 जरूरी सावधानी टिप्स 1) बच्चे को किसी भी भीड़-भाड़ वाली जगह पर लेकर जाने से बचें। इन दिनों बहुत ज्यादा वायरल चल रहा है और छोटे बच्चे बहुत जल्दी इंफेक्शन की चपेट में आ जाते हैं। डॉक्टर कहती हैं कि इन दिनों ज्यादातर मामले डायरिया के साथ छाती से घरघराहट की आवाज आने वाले बच्चे ओपीडी में ज्यादा आ रहे हैं। इसके अलावा डेंगू के केस भ...