घर में चौकी पर सो रही नौवीं की छात्रा की सांप के डसने से मौत
गोपालगंज, जून 23 -- गोपालगंज। जिले के भोरे थाने के बड़की छठीयाव गांव में सोमवार की देर रात घर में चौकी पर सोई एक किशोरी की मौत सांप के डसने से हो गई। मृतका नौवीं क्लास की छात्रा व राम पुकार राम की 15 वर्षीय बेटी गायत्री कुमारी थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन की। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुट गई। यह भी पढ़ें- सर्पदंश से तीन वर्षीय मासूम की मौतघटना का विवरण घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सोमवार की रात गायत्री कुमार अपने परिवार के सदस्यों के साथ भोजन करने के बाद घर के अंदर रखे गए चौकी पर सो रही थी। इस दौरान घर के पीछे स्थित झाड़ी से सांप अंदर प्रवेश कर गया और उसे डंस लिया। युवती ने सांप के डंसने की खबर अपने परिजनों को दी। परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए लेकर भोरे रेफरल अस्पताल में गए।इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.