घर में चोरी के लिए घुसे नाबालिग को पकड़ा
गोरखपुर, जुलाई 1 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। सहजनवा थाना क्षेत्र के केशोपुर वार्ड नंबर 16 में बुधवार तड़के चोरी की नीयत से घर में घुसे एक नाबालिग को मकान मालिक ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। पीड़ित सुनील कुमार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुनील के अनुसार, भोर करीब साढ़े तीन बजे खटपट की आवाज सुनकर वह जागे और अगले कमरे में पहुंचे तो दो युवक ताला काटकर घर में घुसे मिले। एक को पकड़ लिया, जबकि दूसरा भाग निकला। पुलिस ने पकड़े गए नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.