अयोध्या, अप्रैल 6 -- अयोध्या। कैंट थाना क्षेत्र के शिवनगर कालोनी निकट बाईपास रोड सहादतगंज निवासी अमरनाथ मिश्रा पुत्र स्व.फूलचन्द मिश्रा ने पुलिस में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना 14 फरवरी की बताई है। शिकायत में अमरनाथ मिश्रा का कहना है कि वह कानपुर में रहते हैं। 28 जनवरी को घर में ताला बंद कर पत्नी बच्चे को इलाज के लिए लेकर कानपुर पहुंच गई। इलाज के बाद 16 फरवरी को वापस घर लौटी तो घर का समान बिखरा मिला। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि 14 फरवरी को लगभग 1.47 बजे से 3 बजे के बीच तीन लोगों ने घर में चोरी की। एक लाख पांच हजार रूपये, अलमारी में रखा पत्नी का गहना एक चेन,दो मंगलसूत्र,पायल,अंगूठी,बिछिया व अन्य समान चोरी हुआ है। लड़के के इलाज मे व्यस्त होने के कारण अब शिकायत दे रहा हूँ।--------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.