देहरादून, दिसम्बर 6 -- देहरादून। राजपुर क्षेत्र में एक घर में चोरी कर रहे युवक को पड़ोसी ने रंगेहाथ पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, राज निवासी इंजीनियर्स एन्क्लेव जाखन ने तहरीर दी कि उनके पड़ोसी समीर कौशिक परिवार के साथ बड़ोत गए हुए हैं। शुक्रवार पड़ोसी के घर में कुछ खटखट की आवाज आ रही थी। इस पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी। इस दौरान पुलिस के साथ लोग घर में घुसे तो चोर भागने की कोशिश करने लगा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से जेवर बरामद हुए। पुलिस के आरोपी ऋतिक कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.