घर में चोरी कर नकदी व जेवरात उड़ाए, जांच में जुटी पुलिस
खगडि़या, जून 10 -- बेलदौर । एक संवाददाता चोढ़ली पंचायत के वार्ड नंबर पांच हल्का बासा निवासी नजीर अली के पुत्र मोहम्मद हैदर ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर घर में अज्ञात चोरों के द्वारा घुसकर नकदी, जेवरात, कपड़ा एवं एक एन्ड्रायड मोबाइल चोरी कर लेने की शिकायत की है। घटना मंगलवार की देर रात की बताई जा रही है। आवेदक को इसकी जानकारी बुधवार की सुबह में मिली जब वह घर में रखे बक्सा का ताला टूटा हुआ देखा। आवेदक के मुताबिक अज्ञात चोरों ने बक्सा में रखे 41 हजार रुपये नगद, 16 भर के चांदी एवं दो आना भर के सोने की जेवरात, चार जोड़ा महंगे किस्म का साड़ी एवं एक एन्ड्रायड मोबाइल चोरी कर ली। यह भी पढ़ें- पिर्रा में बंद घर का ताला तोड़ जेवरात की चोरी इधर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.