घर में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर, जुलाई 22 -- गोरखपुर। रामगढ़ताल पुलिस ने घर का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान ओमचौक महुईसुधरपुर निवासी पवन साहनी और रघु उर्फ माईकल निषाद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 20 जुलाई को चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर आभूषण, दो की-पैड मोबाइल, एक एंड्रॉयड मोबाइल और 5300 रुपये नकद चोरी कर लिए थे। जांच के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का एंड्रॉयड मोबाइल, 5300 रुपये नकद, एक प्लास, हथौड़ी तथा वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.