गुमला, मार्च 21 -- सिसई, प्रतिनिधि। सिसई थाना क्षेत्र के पोटरो बाईपास स्थित एक घर में चोरी करने घुसे युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर पिटाई कर दी और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। गिरफ्तार युवक की पहचान सुरसुरिया अंबवा गांव निवासी 19 वर्षीय अनिस अंसारी के रूप में हुई है।घटना शुक्रवार देर रात करीब एक बजे की है। बताया जाता है कि बालेश्वर साहू अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे, तभी अनिस अंसारी अपने साथियों के साथ चोरी की नीयत से पहुंचा। साथियों को बाहर छोड़ वह ताला तोड़कर घर में घुस गया और बक्सा तोड़ने लगा। आवाज सुनकर गृहस्वामिनी सुलोचनी देवी जाग गईं और सूझबूझ दिखाते हुए दरवाजा बंद कर शोर मचाया। इसके बाद ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया।सुबह पुलिस को सूचना देकर आरोपी को सौंप दिया गया। पीड़ित परिवार ने हाल के दिनों में हुई अन्य चोरी की घटनाओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.