सिमडेगा, दिसम्बर 14 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। घर में चोरी के एक मामले में सदर थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एसडीपीओ बैजू उरांव ने प्रेस वार्ता में बताया कि खैरन टोली स्कूल मोहल्ला निवासी शेख अराफत नामक युवक पर ईदगाह मोहल्ला निवासी सानिया फिरदौस ने अपने घर में चोरी करने का आरोप लगाया था। उन्होंने बताया कि सानिया फिरदौस के लिखित आवेदन पर सदर थाना में कांड संख्या 129/25 के तहत मामला दर्ज करते हुए जांच शुरु की गई। सदर थाना प्रभारी रोहित कुमार रजक के नेतृत्व में सदर थाना की पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाते हुए आरोपी शेख अराफत को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के पास से चोरी किए गए 20 हजार रुपए और एक जोड़ी चांदी का पायल भी बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि छापेमारी दल में एसआई अनुपम एक्का, एएसआई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.