प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 15 -- मानिकपुर। थाना क्षेत्र के काजीपुर लाटतारा मुहल्ला निवासी शिवम पाल की मां 14 फरवरी को लखनऊ में शादी में गई थीं। उसके पिता ड्यूटी पर गए थे। वह रात 9:40 बजे लौटे तो देखा दरवाजे का ताला टूटा था। दरवाजा भीतर से बंद था। गांव के लोग जुटे तो भीतर से गांव के ही एक युवक निकला। उसने दो और साथियों के होने की जानकारी दी। शिवम पाल का आरोप है कि आरोपी ने घर में रखे सोने की चेन, 72 हजार रुपये नकद गायब कर दिया। एसओ नरेन्द्र सिंह का कहना है कि आरोपी उसका दोस्त है। चोरी की घटना फर्जी और मनगढ़ंत है। युवक की पिटाई भी इन लोगों ने की है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.