घर में चोरी करते रंग हाथ धराया चोर, गिरफ्तार
भदोही, मई 30 -- भदोही, संवाददाता। सुरियावां पुलिस ने चोरी के आरोप में एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से चार एंड्रायड मोबाइल, दो चांदी की पैजनी तथा पांच सौ रुपये नकद बरामद करने का दावा किया है। सुरियावां थाना क्षेत्र के बवई निवासी चन्द्रशेखर बिन्द ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गुरुवार और शुक्रवार की रात करीब साढ़े तीन बजे उनके घर में एक चोर घुस आया था। आरोप है कि चोर उनकी जेब से पांच सौ रुपये निकालने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान उनकी नींद खुल गई और उन्होंने उसे पकड़ लिया। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपित पवन बिन्द निवासी अमिलहरा को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान उसके पास से चार एंड्रायड मोबाइल, दो चांदी की पैजनी तथा पांच सौ रुपये नकद बरामद किए गए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.