सहरसा, अप्रैल 9 -- नवहट्टा। नगर पंचायत क्षेत्र के मदरसा टोला में मंगलवार रात मो. तनवीर के घर में चोरी करते हुए मो औरंगजेब को गृहस्वामी और स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। आरोपी मोबाइल, साइकिल समेत अन्य सामान चुरा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस को उसे सौंप दिया गया। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...