घर में चोरी करते पकड़ाया चोर, पुलिस ने थाने से छोड़ा
पूर्णिया, मई 28 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। बनमनखी नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 15 स्थित चीनी मिल गेट के समीप बुधवार देर रात चोरी की वारदात के दौरान पति-पत्नी ने बहादुरी दिखाते हुए दो चोरों को पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान एक चोर हथियार का भय दिखाकर महिला के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गया जबकि दूसरे चोर को पकड़कर डायल 112 पुलिस के हवाले कर दिया गया। हालांकि गुरुवार सुबह पुलिस द्वारा आरोपी युवक को थाने से छोड़ दिए जाने की चर्चा पूरे शहर में होती रही। घटना के संबंध में गृहस्वामी हरि मोहन पूर्वे ने बताया कि वह बुधवार रात अपने घर में सो रहे थे। देर रात करीब 3 बजे खटपट की आवाज सुनकर उनकी नींद खुली। बाहर निकलने पर देखा कि कुछ लोग घर के बगल वाले कमरे का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर, बर्तन और अन्य सामान दीवार के बाहर खड़े अपने साथी को दे रहे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.