बाराबंकी, मई 10 -- बाराबंकी। शहर कोतवाली क्षेत्र में एक घर को निशाना बनाकर चोरों ने स्कूटी समेत घरेलू सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम कुरौली स्थित ग्रीन स्क्वायर सिटी निवासी धर्मराज पुत्र स्व. पुरुषोत्तम ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि दो मई की रात उनके घर में चोरी हो गई। चोर घर से गैस सिलेंडर, स्कूटी, दो सोलर बैटरी, एक टुल्लू पंप, सोने की अंगूठी सहित अन्य सामान उठा ले गए थे। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...