दरभंगा, मई 16 -- बिरौल। थाना क्षेत्र के लोहनी गांव में पुलिस ने अवैध देसी शराब भट्टी का उद्भेदन किया है। इस दौरान भठ्ठी संचालक शंभू पासवान के घर से 15-15 लीटर के दो डिब्बों में भरा कुल 30 लीटर अवैध देसी शराब बरामद हुआ। पुलिस को देखकर आरोपी मां-बेटे मौके से फरार हो गए। थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि लोहनी गांव में कई लोग शराब बनाकर आसपरोस के गांव में सप्लाई करते हैं। सत्यापन के लिए सब इंस्पेक्टर जितेंद्र शर्मा एवं महिला पुलिस अधिकारी राधा कुमारी, प्रशिक्षु सुमन शेखर झा को सशस्त्र बल के साथ वे छापेमारी के लिए भेजा गया। फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...