घर में चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 15 वर्षीय छात्रा की मौत, दो गंभीर
संभल, अप्रैल 21 -- रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव ईशाकपुर में सोमवार सुबह एक घर के अंदर अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि पूरा इलाका दहल गया। हादसे में 15 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई, जबकि उसकी छोटी बहन गंभीर रूप से झुलस गई और दादा दोनों बहनों को बचाते समय झुलस गए। ग्रामीणों ने समरसेबिल चलाकर किसी तरह आग पर काबू पाया। धमाके की सूचना पर सीओ आलोक सिद्धू व एएसपी दक्षिणी मनोज कुमार रावत व थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि दादा का क्षेत्र के निजी अस्पताल में उपचार कराया जबकि पोती की हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।ग्रामीणों यह भी पढ़ें- घर में चल रही पटाखा फैक्ट्री में लगातार 5 धमाके;...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.