बहराइच, अप्रैल 28 -- बहराइच,संवाददाता। शहर के मोहल्ला सलारगंज में रविदास मंदिर जाने वाले मुख्य मार्ग के किनारे अवैध तरीके से घरों में गोश्त की संचालित दुकानों पर प्रशासन ने नजरें टेढ़ी हैं। नगर पालिका, राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई में मीटर बरामद किया गया है। अवैध कारोबार से जुड़े लोगों को तत्काल दुकान बंद करने की नोटिस दी गई है। दोबारा दुकान संचालन की शिकायत पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। इस दौरान भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा। शहरी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध गोश्त की दुकानों का संचालन हो रहा है। चोरी छिपे घरों में अवैध कटान कर मीट की बिक्री हो रही है। अवशेष को नालियों में ही फेंक दिया जा रहा है। इससे फैल रही गंदगी से उठ रही दुर्गंध से लोग परेशान हो रहे हैं।शहर के मोहल्ला सलारगंज में रविदास मंदिर के आसपास संचालित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.