घर में घूसकर कट्टा दिखाकर लाखों रुपये की लूट
सीतामढ़ी, मई 18 -- बथनाहा। सहियारा थाना क्षेत्र के मटियार कला पंचायत के चिरैया गांव में शनिवार की देर रात अपराधियों द्वारा कट्टा के बल पर दो घरों में करीब छह लाख रुपए की संपत्ति लूटकर उतर दिशा की ओर फरार हो गए। लूट की घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। वहीं लोगों के बताए गए दिशा में पुलिस द्वारा अपराधियों के भागने की दिशा में काफी दूर तक पीछा किया पर निराशा ही हाथ लगी। इस संबंध में पूछने पर थानाध्यक्ष अर्चना कुमारी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पीड़ित गृह स्वामी के आवेदन का इंतजार किया जा रहा है। आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार अन्य दिनों की तरह परिवार के लोग भोजन कर अपने अपने घरों में सोय थे। इसी दौरान देर रात कुछ बदमाश वीरेंद्र पूर्वे के मकान के पीछे से बास की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.