घर में घुस स्कूली छात्रा से छेड़खानी, आरोपित गिरफ्तार
आरा, मई 23 -- आरा। नगर थाना क्षेत्र में एक मनचले की ओर से घर में घुसकर एक स्कूली छात्रा से छेड़खानी की गयी। विरोध करने पर ईंट-पत्थर फेंका गया और बुरा अंजाम भुगतने की धमकी भी दी गयी। इस मामले में छात्रा के परिजनों की शिकायत दर्ज कराये जाने के बाद पुलिस की ओर से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह छात्रा का पड़ोस में रहने वाला अरविंद कुमार है। प्राथमिकी में छात्रा की मां की ओर से कहा गया है कि आरोपित द्वारा काफी दिनों से उसकी बेटी को परेशान किया जा रहा था। स्कूल और कोचिंग जाने के दौरान रास्ते में छेड़खानी की जाती थी। यह भी पढ़ें- घर में घुस स्कूली छात्रा से छेड़खानी, आरोपित गिरफ्तार उससे डर कर उनकी बेटी ने स्कूल और कोचिंग जाना छोड़ दिया था। इस बीच गुरुवार को उनकी बेटी घर में सो रही थी। तभी आरोपित दीवार फांद कर घर में घुस गया और छेड़खानी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.