उन्नाव, जुलाई 23 -- उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया कि सोमवार की रात पड़ोसी अभिषेक शुक्ल पुत्र करुणा शंकर मेरे कमरे में अचानक घुस आया। उसके बाद वह उससे छेड़छाड़ व गलत काम करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर मां पीछे वाले कमरे से आ गई तब धक्का देकर गिरा दिया। जिससे सिर में चोट लग गई। जाते समय युवक गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने युवक के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...