मथुरा, मई 14 -- घर में घुसकर दो नामजदों ने महिला के साथ अभद्रता की। शोर मचाने पर लोगों को आता देख दोनों युवक भाग गये। पीड़िता ने दोनों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव फालैन निवासी महिला ने बताया कि एक मई दोपहर करीब 12 बजे घर में अकेली थी। आरोप है कि तभी गांव के दो युवकों ने उसके साथ अभद्रता की। विरोध करने पर लाठी, डंडों से मारपीट की। महिला के शोर मचाने पर आसपास से लोग मौके पर आए। लोगों को आता देख आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज प्रभारी निरीक्षक कोसीकलां कमलेश सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...