घर में घुस महिलाएं करवा रही थीं धर्मांतरण, देहरादून पुलिस ने लिया ऐक्शन; 2 गिरफ्तार
देहरादून, मई 2 -- देहरादून में घर में घुसकर दो महिलाओं द्वारा धर्मांतरण की कोशिश की गई। स्थानीय लोगों ने आरोपी महिलाओं को थाने पहुंचाया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बसंत विहार पुलिस के अनुसार, वीर सावरकर संगठन के संस्थापक अध्यक्ष कुलदीप स्वेडिया ने तहरीर दी कि कांवली माड़ी के पास दो महिलाएं सीतापुरी निवासी बनियावाला और सुमित्रा निवासी कांवली गांव घर-घर जाकर ईसाई धर्म का प्रचार कर रही थीं। आरोप है कि इस दौरान हिंदू महिलाओं को धर्म बदलने के लिए रुपयों का प्रलोभन दिया जा रहा था। महिलाओं ने नौकरी दिलाने और बच्चों को अच्छी शिक्षा देने की बात भी कही। इस दौरान एक स्थानीय युवक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। खुद को फंसता देख महिलाएं मौके से फरार हो गईं। पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोग महिलाओं को थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.