मथुरा, जून 30 -- खेत जोतने की बात को लेकर गुस्साए नामजदों ने घर में घुसकर महिला समेत चार लोगों पर हमला कर दिया। मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों घायलों को उपचार के लिये हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। पीड़िता ने करीब एक दर्जन नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव बुखरारी निवासी विमलेश ने बताया कि पति जगदीश विगत दिनों कोसीकलां निवासी शंशाक का खेत जोतने के लिये गये थे। खेत जोतने की बात गांव के नामजदों को पता लग गयी। आरोप है कि इसी बात से नाराज हो विजयराज, हेमेन्द्र, भारत, भोला, राकेश, याज्ञवेन्द्र, कन्हैया, पवन, मानवेन्द्र, भूपेन्द्र, दीना व चार अज्ञात लोगों ने सोमवार रात घर में घुस कर गाली गलौज की। इसका परिजनों के विरोध करने पर लाठी, डंडे व धारदार हथियारों से हमला कर घायल...