गाज़ियाबाद, मार्च 22 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। मसूरी थानाक्षेत्र के आकाश नगर में एक मकान से बिजली फिटिंग का लाखों रुपये का सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। चोर घर के अंदर घुसकर अलग-अलग मंजिलों में लगी पूरी वायरिंग और उपकरण उखाड़ ले गया। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।आकाश नगर में रहने वाले अनिकेत ने पुलिस को दी शिकायत बताया कि वह सागर फार्म वाली गली में समाधि की तरफ स्थित अपने मकान में रहता है। बीती 28 फरवरी की रात करीब 10 बजे से एक मार्च की सुबह चार बजे के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित के मुताबिक चोर ने मकान की पहली, दूसरी और तीसरी मंजिल में लगी बिजली की सारी वायरिंग उखाड़ ली। इसके अलावा स्विच, बटन और अन्य...