बेगुसराय, अप्रैल 28 -- नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा गांव में रविवार की रात बदमाशों में 22 वर्षीय अंकित सिंह के सिर में गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वह पिंकू सिंह का पुत्र है। फायरिंग की आवाज सुन पिंकू सिंह दूसरे कमरे से दौड़कर अंकित के कमरे में पहुंचा तो देखा कि वह खून से लथपथ हालत में है। आनन फानन उसे इलाज के लिए शहर के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है। वह कुछ दिन पहले जेल से छुट कर आया है। जख्मी के पिता ने बताया कि चार की संख्या में बदमाश थे। यह भी पढ़ें- घर में सो रहे युवक को खिड़की से गोली मार किया जख्मी उनमें से दो को पहचानता हूं।एसपी मनीष ने बताया कि जख्मी से पुछताछ की गयी है। एफ एस एल टीम भेजी गयी है। बखरी डी एस पी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...