घर में घुस चोरी करने पर नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार
रांची, मार्च 27 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। वर्द्धवान कंपाउंड पीएनटी कॉलोनी में घर से जेवर आदि की चोरी का लालपुर थाना पुलिस ने खुलासा किया। इसमें नाबालिग समेत चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनमें मुन्ना जायसवाल, उमंड कुमार साहू, सूजल कुमार और एक नाबालिग शामिल है। ये सभी पीस रोड व कोकर के हैं। इनके पास से जेवरात के साथ तीन मोबाइल जब्त किए गए हैं। 25 मार्च की रात भूख लगने का बहाना बना नाबालिक अपने गुर्गों के साथ घर में घुसा था। लालपुर थाना प्रभारी रूपेश कुमार ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 25 मार्च की देर रात एक नाबालिग लड़का भूख लगने की बात कहकर डेजी रजनी डुंगडुंग नामक महिला के घर में घुसा था। महिला जब खाना बनाने के लिए घर के भीतर गई तो नाबालिग अपने साथियों को घर के अंदर घुसा लिया। इसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.