साहिबगंज, जून 29 -- राजमहल, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र की एक महिला ने चाकू की नोंक पर घर में घुसकर कथित रूप से दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए राजमहल थाना में केस दर्ज कराया है। महिला ने पुलिस को बताया है कि बीते 26 जून की रात करीब 11:45 बजे साबिर शेख कथित रूप से उसके घर में घुस गया। उसने अपने हाथ में लिए चाकू उसके गले पर सटा दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए जबरन दुष्कर्म किया। इसबीच थाना प्रभारी हसनैन अंसारी ने बताया कि मामले को लेकर केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। यह भी पढ़ें- पिता-बेटे को पीटा, चार के खिलाफ रिपोर्टयुवक ने लगाया मारपीट व फायरिंग का आरोप साहिबगंज। शहर के पुरानी साहिबगंज नया टोला के एक युवक ने उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। युवक का कहना है की मारपीट के दौरान फायरिंग भी की गई। इससे वह घायल हो गया। इस मामले में प...