गोरखपुर, फरवरी 16 -- सहजनवा ,हिन्दुस्तान संवाद। गीडा थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती से छेड़खानी का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गीडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि सोमवार को दोपहर में परिजन बाहर गए थे और घर पर अकेली मौजूद थी। इसी दौरान गांव का एक युवक धीरे से घर में घुस गया। घर में घुसने का विरोध करने लगी तो आरोपित छेड़छाड़ करने लगा। विरोध पर जान से मारने की कोशिश करने लगा मगर शोर मचाने पर आरोपित पर्दा और दरवाजा तोड़ कर भाग गया। साथ ही धमकी दिया कि शिकायत करने पर जान से मार देंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.