आगरा, अप्रैल 5 -- सदर बाजार क्षेत्र स्थित बड़ा उखर्रा में दबंगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित वैजन्ती ने पुलिस को बताया कि चार अप्रैल 2026 को उनका पुत्र भीम काम से लौटकर खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रहा था। तभी मोहल्ले के ही बनवारी, मनीष, अंकित जाट और रामप्रकाश के दो अज्ञात बेटे लाठी-डंडे, सरिया व फरसा लेकर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। स्थिति बिगड़ती देख पीड़िता ने अपने पुत्र को घर के अंदर कर लिया। आरोप है कि सभी हमलावर एक राय होकर जबरन घर में घुस आए। दरवाजा तोड़ दिया और मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और बचाव का प्रयास किया। हमलावरों ने 10-15 अन्य लोगों को बुलाकर उन पर भी हमला कर दिया। इस दौरान पंकज, अमर सिंह, अनोखेलाल और उज्जवल गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.