शामली, मार्च 8 -- क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ गांव के हीं चार लोगो द्वारा घर में घुसकर महिला व उसके बच्चों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित महिला द्वारा थाने में तहरीर देकर कार्यवाही क़ी मांग क़ी गई हैं। क्षेत्र के गांव कासमपुर निवासी महिला जयवीरी पत्नी सुभाष द्वारा शनिवार को थाना बाबरी पर तहरीर देते हुए गांव कासमपुर निवासी अंकित, व अरविन्द पुत्र प्रेमपाल व संदीप पुत्र रामनिवास व सपना पुत्री रामनिवास पर आरोप लगाते हुए बताया कि उपरोक्त आरोपी द्वारा गत 4 मार्च क़ी शाम करीब 5 बजे आरोपी द्वारा घर में घुसकर पीड़िता व उसके बच्चों के साथ मारपीट क़ी गई, जिसमे पीड़िता के अलावा बच्चों को भी चोटे आई हैं। पीड़िता द्वारा दीं गई तहरीर पर बाबरी पुलिस द्वारा चारो आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू क़ी गई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...