कन्नौज, मार्च 9 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। ग्राम पुराभोज में कुछ लोगों ने घर में घुस कर परिवार के साथ मारपीट की। मामले में पुलिस ने तीन दिनों बाद रिपोर्ट दर्ज की है।घटना के संबंध में ग्राम पुरा भोज निवासी रामनिवास ने कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि शुक्रवार की शाम गाँव के हेतराम उर्फ गोविन्द, गौरव, आनन्द व किरन देवी पत्नी आनन्द उसके दरवाजे पर लाठी डन्डा व लोहे की सरिया लेकर आए। और पुरानी रंजिश में गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। उसकी पत्नी गंगा देवी ने विरोध किया तो घर में घुस कर पत्नी गंगा देवी, पुत्री जूली, पुत्र चन्दन, मोनू व सूरज तथा रुबी पत्नी शिशुपाल, नन्दनी पुत्री शिशुपाल को लाठी डन्डा व लोहे की सरिया से मारपीट कर घायल कर दिया। और जान से मार डालने की धमकी दी। घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.