बरेली, अप्रैल 21 -- शाही। सोमवार की रात्रि में 7.30 बजे रास्ते में बाइक निकालने को लेकर छोटे अंसारी निवासी चकदहा का नसीम निवासी निवासी परशुनगला थाना भोजीपुरा से विवाद हो गया। आरोप है नसीम और उनके साथी गालियां देते हुए छोटे अंसारी के घर में घुस गए। उन्होने छोटे अंसारी और उनके पुत्र शहजील को बेरहमी से पीटा। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर उनको बचाया। छोटे अंसारी की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार को आरोपी नसीम, शरीफ खां, इरफान खां, तवीर खां, जिया उल, तहनुव, तसलीम खां, तोहसीव निवासीगण ग्राम परशु नगला थाना भोजीपुरा, अफसार निवासी मियांपुर थ भोजीपुरा एवं उनके 10-12 अज्ञात साथियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.