आजमगढ़, मार्च 23 -- सगड़ी,हिन्दुस्तान संवाद। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंजान शहीद गांव में शनिवार की रात में घर के अंदर घुस कर आवारा कुत्ते कुर्बानी के लिए रखे गए बकरों को नोच कर मार डाला। अंजान शहीद गांव निवासी तालिब खान पुत्र इसरार अहमद खान ने छह बकरों को कुर्बानी के लिए घर के अंदर बंद किया था। बाहर से दरवाजा मेंं ताला बंद कर अंदर रखकर कुर्बानी करने के लिए इंतजार कर रहे थे। इस बीच शनिवार की रात में आवारा कुत्ते दरवाजे का एक साइड का हिस्सा कुतर कर अंदर घुस गए और सभी बकरों को नोच कर मार डाला। सुबह जब परिजनों ने रक्त रंजित हालत में बकरों को मृत देखा ,तो उनके होश उड़ गए। ताला खोलकर अंदर गए तो कुत्ते भी अंदर मौजूद थे। दरवाजा खुलते ही कुत्ते बाहर भाग गए । जानकारी होने पर गांव वालों की भीड़ जुट गई । परिजनों ने गड्ढा खोद कर मृत बकरों को दफन कर दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.