प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 7 -- सुवंसा। फतनपुर थाना क्षेत्र के सुवंसा निवासी हरिओम यादव ने आरोप लगाया है कि बुधवार रात कुछ लोग चोरी की नीयत से उसके घर में घुस आए। आहट होने पर जब उनकी नजर संदिग्धों पर पड़ी तो वे भागने लगे। पीड़ित के अनुसार, भागते समय कुछ दूरी पर चार बाइकें दिखाई पड़ीं। आरोपी अन्य बाइकों से फरार हो गए, जबकि एक बाइक मौके पर ही छूट गई। सूचना पर पहुंची यूपी-112 पुलिस को ग्रामीणों की मौजूदगी में बरामद बाइक सौंप दी गई। हरिओम यादव ने मामले में चोरी के प्रयास का मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए फतनपुर थाने में तहरीर दी है। उधर, थानाध्यक्ष मनीष त्रिपाठी ने बताया कि कुछ लोग मछली मारने गए थे, जिनका पीड़ित पक्ष से पहले से विवाद चला आ रहा है। मामले में शांति भंग की आशंका में तीन लोगों का चालान किया गया है और बाइक को सीज कर कार्रवाई की गई।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.