पाकुड़, अप्रैल 17 -- प्रखंड के कानिझाड़ा गांव में गुरुवार देर रात करीब 10:00 बजे निटोल शेख के घर में घुसे एक जहरीले सांप को देखकर घर के लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। निटोल शेख ने इसकी सूचना अविलंब वनकर्मी असराफूल शेख को मोबाइल पर दी। सूचना मिलते ही वनकर्मी असराफूल शेख थोड़ी देर बाद ही निटोल शेख के घर पहुंच कर काफी मेहनत मशक्कत के बाद जहरीले स्पैक्ट्रल कोबरा (गेहुंअन नाग) का रेस्क्यू कर लिया। राहत की बात यह रही कि घर के किसी सदस्य को कोई हानि नहीं पहुंची। वनकर्मी असराफूल शेख ने उपस्थित लोगों से अपील की कि सांप दिखाई पड़ने पर उसके साथ छेड़छाड़ या मारने की कोशिश न करें। इसकी सूचना अविलंब वनकर्मी को दें। इससे किसी भी प्रकार की अनहोनी होने से बचा जा सकता है। स्पैक्ट्रल कोबरा के रेस्क्यू कर वनकर्मी ने उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। त...