घर में घुसे युवक ने युवती से की छेड़छाड़
बांदा, जून 20 -- बांदा। सूने घर मे घुसे युवक ने युवती को दबोच लिया। उसे पटक दिया। उसके साथ छेड़खानी किया। इतना ही नही उसके कपड़े फाड़ दिए। उलहना देने पर उसकी मां के साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। गिरंवा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 18 वर्षीय 7 जून को घर पर अकेली थी। तभी सूना मौका देखा पड़ोसी विजय पाल घर में घुस गया। उसे दबोच कर पटक दिया। उसके साथ छेड़खानी किया। उसके कपड़े फाड़ दिए। इसके अलावा विजय ने फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए जाने की धमकी दी। खेत से घर पहुंची मां को उसने आप बीती बताई मां उसके घर उलहना देने गई तो विजय पाल और उसकी मां पिता ने गाली गलौज कर घर से भगा दिया। इस पर युवती के पिता ने शुक्रवार को मामले की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी विजय पाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.