रायबरेली, जनवरी 27 -- लालगंज, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में ननिहाल में रही किशोरी के साथ गलत नियत से घर में घुसे दूसरे समुदाय के युवक को किशोरी के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोगों ने पकड़ लिया। पकड़े गए युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। क्षेत्र के एक गांव में नानी के घर रहकर पढ़ रही कक्षा आठ की छात्रा के साथ दूसरे समुदाय के युवक सलमान की नियत खराब हो गई। नानी के घर रह रही छात्रा को अकेली देखकर घर में घुसे युवक ने उसे अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ शुरू कर दी। किशोरी के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग दौड़े तो युवक भागने लगा। इसी बीच मोहल्ले के लोगों ने भाग रहे युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया। पकड़े गए युवक को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराने के लिए सीएचसी लेकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.