आजमगढ़, अप्रैल 18 -- आजमगढ़, संवाददाता। बरदह थाना क्षेत्र के मैनपारपुर गांव में शुक्रवार की रात घर में घुसे युवक की संदिग्धावस्था में मोत हो गई। मृत युवक पड़ोसी गांव का निवासी था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बरदह थाना क्षेत्र के मैनपारपुर गांव निवासी मोहित यादव के घर में शुक्रवार की रात को एक युवक घुस गया। महिलाओं के शोर मचाने पर गांव के लोगों ने उसे पकड़ लिया। पकड़े गए युवक 35 वर्षीय अनिल पांडेय निवासी बिजौली की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। ग्रामीणो ं के पकड़ने पर अनिल अचेत हो गया। यह भी पढ़ें- संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, जहर खाने की आशंका ग्रामीणों ने युवक के परिजन के साथ ही डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन युवक को लेकर अस्पताल गए। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। भाई संतोष ने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.