घर में घुसे युवक की पिटाई के बाद मौत, जांच में जुटी पुलिस
हरदोई, जून 23 -- हरदोई, संवाददाता। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के बदरुद्दीनपुर गांव में सोमवार रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में पिटाई के बाद मौत हो गई। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।बदरुद्दीनपुर निवासी विवेक सोमवार रात करीब 8 बजे गांव के ही एक घर में घुस गया था। बताया जा रहा है कि घर में मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल विवेक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बावन भिजवाया। चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान रात करीब एक बजे उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.