नई दिल्ली, अगस्त 1 -- बारिश के मौसम में घर में बाहर से चूहे खूब घर में घुसते हैं। दरअसल, बारिश की वजह से बिलों में पानी भरने लगता है तो चूहे घरों के अंदर साफ-सूखी और गर्म जगह की तलाश में रहते हैं। साथ ही उनके खाने की चीजें भी घर में आसानी से मिल जाती है। लेकिन ये चूहे घर में आकर जो धमाचौकड़ी मचाते हैं, उससे ना केवल गंदगी फैलती बल्कि बैक्टीरिया भी फैलते हैं। किचन की स्लैब से लेकर बर्तनों में ये चूहें मुंह लगाते हैं और उसे गंदा कर देते हैं। इसलिए इन चूहों को भगाना बहुत जरूरी होता है। लेकिन चूहे मारने की दवा रखना इनका उपाय नहीं है क्योंकि ये चूहे दवा खाकर घर के कोनों में मर जाते हैं। और सही टाइम पर पता ना चले तो बैक्टीरिया और बदबू फैलती है। इसलिए ये देसी उपाय बड़े काम का है। इस गोली को खाकर चूहे सीधे बाहर की तरफ भागेंगे। चलिए जानें चूहे को म...