बलिया, मार्च 1 -- बैरिया। क्षेत्र के एक गांव मे रविवार की भोर में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की कुछ लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। घायल युवक को सीएचसी सोनबरसा पर पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस मामले में युवक की मां की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। एसओ बैरिया राजेंद्र प्रसाद सिंह के अनुसार रेवती थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक की इलाके के एक गांव की किशोरी से प्रेम सम्बंध था। किशोरी के बुलाने पर युवक शनिवार की रात उसके घर पहुंच गया। भोर में लड़की के परिवार के किसी व्यक्ति ने किशोरी के कमरे में मौजूद युवक को देख लिया और दरवाजे की कुंडी बाहर से बंद कर दी। इसके बाद उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंच गये। तीन युवकों ने प्रेमी को म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.