बरेली, मार्च 12 -- शिवपुरी। घर में घुसे पशुओं को निकालने की शिकायत पर एक व्यक्ति ने पीटने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। गांव शिवपुरी के रामगोपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार को पड़ोसी के पशु उनके घर में घुस आए थे, उन्होंने पशुओं को निकालकर जब व्यक्ति से शिकायत की। इस पर उसके परिवार वालों ने लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...