बलिया, मार्च 2 -- बलिया, संवाददाता। शहर के जापलिनगंज मोहल्ला में एक महिला के घर में अवैध गतिविधियां होती हैं। मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि महिला घर में देह व्यापार कराती है। बताया जाता है कि रविवार को मोहल्ले में पहुंचे तीन युवक महिला की बजाय किसी और के घर में घुस गये। परिवार के लोगों ने इसका विरोध किया तो युवक विवाद करने लगे। इसके बाद जुटी मोहल्ले के लोगों की भीड़ ने दो युवकों को पकड़ लिया, जबकि उनका एक साथी भागने में कामयाब हो गया। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। इस मामले में जापलिनगंज निवासी अमित सोनी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने सुखपुरा थाना क्षेत्र के करम्मर निवासी यादवेंद्र यादव तथा सहतवार थाना क्षेत्र के बेऊर निवासी मनीष गोंड के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सोमवार को चालान कर दिया। पीड़ित का कहना है कि महिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.