संभल, मार्च 26 -- नखासा थाना क्षेत्र निवासी दूसरे संप्रदाय का युवक मुशर्रफ बुधवार सुबह सदर कोतवाली क्षेत्र में बहजोई रोड स्थित एक मोहल्ले में 10वीं की छात्रा के घर में घुस गया था। इसी दौरान घर पहुंचे परिजनों ने आरोपी को पकड़कर पिटाई करने के बाद पुलिस को दे दिया था। पीड़िता के चाचा ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। कोतवाल गजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी मुशर्रफ निवासी रूकनुद्दीन सराय के खिलाफ छेड़छाड़, पाक्सो एक्ट व धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी को जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...